Uncategorized

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग राजगढ़ की नई कार्यकारिणी घोषित, संगठन विस्तार को मिली नई मजबूती

Spread the love

“जिला अध्यक्ष शिवनारायण वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग राजगढ़ की नई कार्यकारिणी को प्रदेश स्तर से स्वीकृति प्रदान की गई।”

रिपोर्ट : हरिश कुमार मुंदेरिया/स्टेट हेड मध्य प्रदेश

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग राजगढ़ की नई कार्यकारिणी घोषित, संगठन विस्तार को मिली नई मजबूतीराजगढ़, 14 जून।मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग द्वारा राजगढ़ जिले की नवीन कार्यकारिणी को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग प्रदीप अहिरवार द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार जिला अध्यक्ष शिवनारायण वर्मा के नेतृत्व में गठित कार्यकारिणी को मंजूरी दी गई है।जिला अध्यक्ष शिवनारायण वर्मा लंबे समय से संगठन को मजबूत करने और अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को कांग्रेस की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके नेतृत्व में जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिली है तथा बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।नई कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष, जिला महासचिव, जिला सचिव, जिला मीडिया प्रभारी एवं ब्लॉक अध्यक्षों सहित विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश नेतृत्व ने आशा व्यक्त की है कि सभी पदाधिकारी कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

जिला अध्यक्ष शिवनारायण वर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और जनता के मुद्दों के लिए सभी कार्यकर्ता मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और जनहित के मुद्दों को लेकर हमेशा प्रतिबद्ध रही है तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *