Uncategorized

इन्दौर:जय शिव कांवड़ यात्रा महासंघ : 11वें वर्ष भी निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, 8 से 14 अगस्त तक होगा आयोजन

Spread the love

रिपोर्ट :भूपेंद्र (मुन्ना) कनोजिया/जिला ब्यूरो चीफ इंदौर

इंदौर। भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था, श्रद्धा और सनातन संस्कृति के प्रतीक ‘जय शिव कांवड़ यात्रा महासंघ’ द्वारा इस वर्ष भी 11वें वर्ष भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक यात्रा 8 अगस्त से 14 अगस्त तक ओंकारेश्वर से उज्जैन तक निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल होंगे।यात्रा के अंतर्गत 11 अगस्त (मंगलवार) सुबह 9 बजे इंदौर की जबरन कॉलोनी स्थित माली समाज धर्मशाला से भव्य स्वागत एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।आयोजकों का कहना है कि कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि संयम, सेवा, तप और भक्ति का महापर्व है। मान्यता है कि सच्ची श्रद्धा और समर्पण के साथ कांवड़ यात्रा करने वाले भक्तों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बनी रहती है।इस आयोजन का संचालन श्री योगी बाबा बमबम नाथ सेवा समिति एवं सीताराम भक्त मंडल द्वारा किया जा रहा है। वहीं सनातनी विधायक गोलू जी शुक्ला मित्र मंडल तथा दिपेश पचोरी मित्र मंडल का विशेष सहयोग रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *