Uncategorized

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के साकार संस्थापक ब्रह्मा बाबा की55 वी पुण्यतिथि विश्व शांति दिवस के रूप में मनाई गई

Spread the love

रिपोर्ट:- हरीश कुमार मुंदरिया

ब्यूरो चीफ:- राजगढ़ मध्य प्रदेश

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के साकार संस्थापक ब्रह्मा बाबा की55 वी पुण्यतिथि विश्व शांति दिवस के रूप में मनाई गई।* पचोर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय से बी.के. मोनिका दीदी ने ब्रह्मा बाबा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की सन 1937 में लेखराज बाबू(ब्रह्मा बाबा) के जीवन में एक ऐसी घटना घटी, जिससे उनके जीवन में पूरा ही पलट गया।ईश्वरीय प्रेरणा व आज्ञा से उन्हें नव सृष्टि का कार्यभार मिला।मानव संस्कारों के परिवर्तन द्वारा संसार परिवर्तन का एक महान कार्य उनके द्वारा किया जाने लगा। उन्होंने माता, कन्याओं के द्वारा ईश्वरीय ज्ञान की अलख जगाई, इस संगठन को माताएं बहने ही चलाती है विश्व में एकता शांति और भाईचारे की स्थापना का कार्य ब्रह्मा बाबा का मुख्य उद्देश्य था। विद्यालय के सभी भाई बहनों ने ब्रह्मा बाबा को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए ,और उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में धारण करने की प्रतिज्ञा ली।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *