Uncategorized

ब्रह्माकुमारीज मे रक्षाबंधन पर्व मनाया दिया आध्यात्मिक रक्षा का संदेश

Spread the love

परमात्मा से सच्चा रिश्ता ही जीवन की वास्तविक सुरक्षा — मधु दीदी

पचोर। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ-साथ परमात्मा से सच्चा संबंध जोड़ने का आध्यात्मिक संदेश दिया गया। कार्यक्रम में नगर के विभिन्न क्षेत्रों से लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम में डॉ. राकेश वर्मा सचिव लायंस क्लब, विकास करोड़िया नगर परिषद अध्यक्ष, सुनीता नागरबाल एवं महिला विकास परियोजना अधिकारी, ब्रह्माकुमारी मधु दीदी एवं गिरिराज पाटीदार, विद्युत मंडल सुपरवाइजर सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया। बच्चों ने रक्षाबंधन के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए।कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी मधु दीदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के समय में रक्षा की जरूरत केवल बहन को ही नहीं, बल्कि भाई को भी है। आज कोई भी व्यक्ति पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि परमात्मा से सच्चा संबंध जोड़कर जीवन को शक्तिशाली बनाने का संदेश भी देता है।उन्होंने कहा कि बहन जब छोटी होती है तो पिता के संरक्षण में रहती है, विवाह के बाद पति के संरक्षण में और बुजुर्ग होने पर बेटे के संरक्षण में रहती है, लेकिन रक्षाबंधन पर वह अपने भाई की रक्षा की भावना से उसे राखी बांधती है। आज के समय में भाई को भी रक्षा की आवश्यकता है। कोई बीमारी से घिरा है, कोई कर्ज से परेशान है तो कोई सामाजिक बुराइयों के बंधन में बंधा हुआ है।उन्होंने कहा कि इन सभी बंधनों से मुक्त होने के लिए परमात्मा को अपने जीवन में एक पवित्र रिश्ते के रूप में स्वीकार करना आवश्यक है। व्यक्ति अक्सर धन, पद और प्रतिष्ठा को अपनी ताकत समझता है, लेकिन जब धन चला जाता है और स्वास्थ्य भी साथ नहीं रहता, तब उसकी आशा परमात्मा पर टिकती है। इसी समय परमात्मा के साथ सच्चा रिश्ता और सच्चा बंधन बनता है। परमात्मा ही हमें सर्व शक्तियां और सर्वगुण प्रदान कर सकते हैं।कार्यक्रम में उपस्थित सभी भाई-बहनों को रक्षा सूत्र (राखी) बांधी गई और उन्हें परमात्मा से जुड़कर जीवन में सकारात्मकता, शांति एवं शक्ति प्राप्त करने का संदेश दिया गया।इस अवसर पर डॉ. राकेश वर्मा, विकास करोड़िया, सुनीता नागर एवं गिरिराज पाटीदार ने सभी को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।*राजयोग मेडिटेशन से कराई शांति की अनुभूति*ब्रह्माकुमारी मोनिका दीदी ने राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से उपस्थित लोगों को शांति एवं आत्मिक शक्ति की अनुभूति करवाई। कार्यक्रम के अंत में ब्रह्माकुमारी वैशाली दीदी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।समापन अवसर पर सभी को प्रभु वरदानी कार्ड वितरित किए गए तथा सभी का मुख मीठा करवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *