
रामेश्वर भिलाला जिला ब्यूरो चीफ आगर मालवा सोयतकलां विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त रविवार को जयस युवा, आदिवासी भील भिलाला कार्यकर्ता समाज के तत्वाधान में सैकड़ों की संख्या में एक विशेष भव्य रैली निकाली गई रैली प्रारंभ लुहारिया रोड मैरिज गार्डन से डीजे के साथ मेन रोड़ इंदौर कोटा मार्ग बस स्टैंड माधव चौक पीली खदान होते हुए अपने समापन स्थान लुहारिया रोड मैरिज गार्डन पहुंचकर हमारे महापुरुषों की तस्वीरों पर माल्याअर्पण कर तथा सामाजिक स्वागत व भोजन सम्पन्न हुआ आदिवासी नृत्य एवं परंपरा को दर्शाती झाबुआ से बुलाई गई आदिवासी कलाकारों की टीम संस्कृति नृत्य कला लोगो दृश्य मनमोहक लगा वही नगर में आदिवासी समाज द्वारा निकाली गई रैली का नगर में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया क्षेत्र के आदिवासी समाज द्वारा निकाली गई 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस को बड़े ही हर्ष और उल्लास के मनाया गया जिसमें बड़ी संख्या में समाज के कर्मचारी व प्रशासन उपस्थित रहे और इस अवसर पर हमारी मातृ शक्ति माताएं बहने बड़ी संख्या में एकत्रित हुई

इस सामाजिक कार्यकर्म में कानड से सुनिल ठाकुर जयस जिला अध्यक्ष आगर ,, डॉ रामेश्वर मंडलोई पूर्व जयस जिला अध्यक्ष आगर ,,कमल भिलाला पायली आदिवासी विकास परिषद जिला अध्यक्ष आगर,,दिनेश जी अस्तावा नलखेड़ा से मां बगलामुखी मंदिर पंडित व भील भिलाला समाज जिला अध्यक्ष आगर ,,अर्जुन भिलाला नलखेड़ा अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद जिला अध्यक्ष आगर,,जगदीश जी तहसील ब्लॉक अध्यक्ष राजगढ़ झालावाड़ सुसनेर मोडी से जयस युवा टीम शामिल हुई


