Uncategorized

ब्रह्माकुमारीज में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

Spread the love

बच्चों ने श्रीकृष्ण सहित विभिन्न देवी-देवताओं के स्वरूप में दी मनमोहक प्रस्तुतियां।*पचोर। परमात्मा अनुभूति भवन, पचोर में ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा, उमंग एवं आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर राम गिरि जी महाराज एवं नगर परिषद अध्यक्ष विकास करोड़िया विद्युत मंडल सुपरवाइजर गिर्राज पाटीदार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं बच्चे उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण, राधा एवं विभिन्न देवी-देवताओं के सुंदर स्वरूप धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

बच्चों की आकर्षक वेशभूषा और मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। भगवान श्रीकृष्ण की आरती एवं पूजन भी किया गया।जन्माष्टमी का आध्यात्मिक रहस्य बतायाब्रह्माकुमारी मोनिका दीदी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा कि श्रीकृष्ण केवल एक ऐतिहासिक व्यक्तित्व ही नहीं, बल्कि पवित्रता, प्रेम, सत्यता, दिव्य गुणों और श्रेष्ठ संस्कारों के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी हमें अपने जीवन में काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार जैसे विकारों को समाप्त कर दैवी गुणों को धारण करने की प्रेरणा देती है। जिस प्रकार श्रीकृष्ण का बाल स्वरूप सभी को आकर्षित करता है, उसी प्रकार हमारा मन भी निर्मल, निश्छल और प्रेमपूर्ण होना चाहिए।उन्होंने कहा कि सच्ची जन्माष्टमी तभी है, जब हमारे जीवन में श्रेष्ठ विचारों और दिव्य संस्कारों का जन्म हो। राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से मन को शांत एवं सकारात्मक बनाकर जीवन में देवत्व लाया जा सकता है।महामंडलेश्वर ने की संस्था के कार्यों की सराहनामुख्य अतिथि श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर राम गिरि जी महाराज ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्था बच्चों को देवत्व स्वरूप देने का सराहनीय कार्य कर रही है। बच्चों में संस्कार, संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों का विकास करना आज के समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संस्था सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने की दिशा में अच्छा कार्य कर रही है।नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा—संस्थान में हर बार कुछ नया सीखने को मिलता हैनगर परिषद अध्यक्ष विकास करोड़िया ने कहा कि, “मैं जब भी इस संस्थान में आता हूं, मुझे कुछ न कुछ नया सीखने को मिलता है। बच्चों में देवत्व का भाव जगाने और उन्हें संस्कारवान बनाने के लिए संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए मैं हृदय से धन्यवाद देता हूं।”कार्यक्रम के अंत में ब्रह्माकुमारी वैशाली दीदी ने सभी अतिथियों, बच्चों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बच्चों में अच्छे संस्कार एवं आध्यात्मिक मूल्यों का बीजारोपण करना ही उज्ज्वल समाज की नींव है।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आध्यात्मिक संदेश को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *