Uncategorized

संत परमानंद पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल श्री सुनील कुमार त्रिपाठी को “कर्तव्यनिष्ठ सम्मान 2026”

Spread the love

दिल्ली | 19 अगस्त 2026

Report; राजकुमार शर्मा

संत परमानंद पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल श्री सुनील कुमार त्रिपाठी को “कर्तव्यनिष्ठ सम्मान 2026”

आज प्रशासनिक सुधार एवं लोक अधिकार परिषद के एक प्रतिनिधि मंडल ने मोहनपुरी, मौजपुर स्थित संत परमानंद पब्लिक स्कूल पहुंचकर स्कूल के प्रिंसिपल श्री सुनील कुमार त्रिपाठी को “कर्तव्यनिष्ठ सम्मान 2026” से सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्हें सम्मान पत्र भेंट किया गया।

सम्मान समारोह में परिषद के संस्थापक अध्यक्ष श्री दीपक शर्मा, सेक्रेटरी श्री राजकुमार शर्मा, सचिव श्री गुरुदेव शर्मा, जनरल सेक्रेटरी डॉ. अमित कुमार मिश्रा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। स्कूल की ओर से प्रबंधक श्री अतुल त्रिपाठी जी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

उल्लेखनीय बातें:

  • परिषद का कार्य: प्रशासनिक सुधार एवं लोक अधिकार परिषद पिछले 10 वर्षों से समाज सेवा, खेल, शिक्षा, सरकारी विभागों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को हर 6 महीने में “कर्तव्यनिष्ठ सम्मान” और “कर्मवीर सम्मान” प्रदान करती आ रही है। साल में यह सम्मान 2 बार दिया जाता है।
  • पहली बार शिक्षक को सम्मान: शिक्षा क्षेत्र से किसी अध्यापक को यह सम्मान पहली बार दिया गया है।
  • सम्मान का कारण: संत परमानंद पब्लिक स्कूल 1988 से क्षेत्र में शिक्षा का एक मजबूत स्तंभ बना हुआ है। प्रिंसिपल श्री सुनील कुमार त्रिपाठी छोटे बच्चों में नैतिकता और संस्कार विकसित करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इसी उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया।

परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे शिक्षक ही समाज की नींव मजबूत करते हैं और नई पीढ़ी को सही दिशा देते हैं। इस कार्यक्रम में स्कूल के टीचर पुष्पा अलका मैग्मा श्वेता लवली अंजलि शिवानी पिंकी आदि उपस्थित रहे इस कार्यक्रम की सहयोग में परिषद के पदाधिकारी ने कहा कि ऐसे शिक्षक ही समाज की ने मजबूत करते हैं इस अवसर पर प्रिंसिपल श्री सुनील कुमार त्रिपाठी ने कहा यह सम्मान मेरे लिए नहीं पूरे संत परमानंद पब्लिक स्कूल परिवार और हमारे बच्चों के लिए हैं हम आगे भी नेंतिक शिक्षा और अच्छे संस्कारों के साथ बच्चों का भविष्य बनाने का प्रयास करते रहेंगे शिक्षा का असली सामान तब है जब एक बच्चा भी अच्छा इंसान बन जाए परिषद ने जो जिम्मेदारी दी है उसे हम और मेहनत से निभाएंगे ताकि 1988 से चला आ रहा इस स्कूल का नाम और ऊंचा हो मैं परिषद का आभारी हूं हमारा लक्ष्य है हर बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अच्छे संस्कार देना यही हमारे सबसे बड़ी उपलब्धि है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *