Uncategorized

नशे के खिलाफ मुरादाबाद पुलिस का प्रहार जारी, 421 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

मुरादाबाद। थाना मुगलपुरा पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 421 ग्राम अवैध चरस बरामद की है।

एसएसपी सतपाल अंतिल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना मुगलपुरा पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान हमसफ़र शादी हॉल घोसियों वाली गली निवासी तारिक जिया उर्फ बाबू को गिरफ्तार किया। आरोपी की उम्र करीब 48 वर्ष बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक तलाशी में आरोपी के पास से 421 ग्राम चरस बरामद हुई। इस मामले में थाना मुगलपुरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहाँ से आरोपी को जेल भेज दिया गया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आशीष मलिक, उपनिरीक्षक मजर रिहान, कांस्टेबल राहुल अहलावत और कांस्टेबल अजय शर्मा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *