
अमर पैलेस और उत्सव वाटिका में हुआ भव्य स्वागत ,लगभग 500 साधु संत भक्त जनों ने लिया महाप्रसाद,

रिर्पोट: हरिश कुमार मुंदेरिया
पचोर नगर में इस समय भक्तिमय वातावरण अपने चरम पर है शनिवार को भी उस समय भक्तिमय वातावरण बन गया जब महामंडलेश्वर (घूमेश्वर धाम पवाया, ग्वालियर) श्री श्री 1008 श्री अनिरुद्धवन जी महाराज के सानिध्य में निकाली जा रही विश्व शांति एवं जनकल्याण हेतु आनंदमयी यात्रा का नगर में आगमन हुआ।यह पावन यात्रा घूमेश्वर धाम ग्वालियर से महाकालेश्वर धाम तक निकाली जा रही है, जिसका उद्देश्य समाज में शांति, सद्भाव और आध्यात्मिक जागरूकता और भारत की पुरातन सनातन संस्कृति के अनुरूप विश्व शांति का संदेश देना है।यात्रा के पचोर आगमन पर अमर पैलेस भाटखेड़ी में श्रद्धालुओं द्वारा गुरुदेव का भावपूर्ण स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इसके पश्चात उत्सव वाटिका, पचोर में शनि धाम कॉलोनी स्थित शनि मंदिर के पीठाधीश्वर राम गिरि जी महाराज डंडा गुरु के नेतृत्व में गुरुदेव का भव्य वंदन-अभिनंदन किया गया। भक्ति गीत पावन गंगा धारा के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास दीक्षित पूर्व नगर भाजपा अध्यक्ष कमल सक्सेना भाजपा नेता मनीष यादव कांग्रेस नवनियुक्त नगर अध्यक्ष अमित बंसल भूपेंद्र ठाकुर हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष मयंक सक्सेना पत्रकार फूलचंद महावर राधेश्याम नागर जितेंद्र सोनी अंकित साहू शाहिद बड़ी संख्या में सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान पूज्य गुरुदेव के साथ पधारे सभी साधु-संतों एवं भक्तों ने श्रद्धा भाव से भोजन प्रसादी ग्रहण की। पूरा आयोजन भक्ति, सेवा और सम्मान की भावना से ओतप्रोत रहा। उल्लेखनीय कि उक्त यात्रा के यात्रीगण ग्वालियर घूमेश्वर धाम पीठ से उज्जैन महाकालेश्वर धाम महाकाल लोक तक विश्व शांति तथा जनकल्याण के उद्देश्य निहितार्थ पदयात्रा के रूप में की जा रही है। पीठ के महामंडलेश्वर अनिरुद्धवन जी महाराज पूरे समय पदयात्रा कर रहे हैं। पूज्य गुरुदेव ने पचोर स्थित शनि धाम के पीठाधीश्वर रामगिरी डंडा महाराज के धाम पहुंचकर शनि देव हनुमान जी महाराज के दर्शन किए पचोर को एक पुण्य नगरी बताया।इस अवसर पर नगरवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने मिलकर इस आध्यात्मिक यात्रा को सफल बनाने में सहभागिता निभाई। रविवार सुबह यात्रा को अगले पड़ाव के लिए शहर भक्ति भाव से विदाई दी गई।
