Uncategorized

समर कैंप में मोबाइल से दूर रहने तथा जीवन में ध्यान और आध्यात्मिक ज्ञान को स्थान देने के उपाय बताएं।

Spread the love

पचौर ।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय बाल व्यक्तित्व विकास शिविर समर कैंप में प्रथम दिवस बच्चों के लिए योगासन, प्राणायाम, के साथ-साथ प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे गए।

विकास करोड़िया नगर परिषद अध्यक्ष, पं. रमाकांत शर्मा, साधना शर्मा ब्रह्माकुमारी वैशाली दीदी, मोनिका दीदी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया विकास करोड़िया ने अपने वक्तव्य में कहा कि बच्चों को मोबाइल से दूर रहना चाहिए जितना जरूरत पड़े उतना ही पढ़ाई के लिए उपयोग करें इसके अतिरिक्त मोबाइल का उपयोग करना बहुत ही घातक एवं हानिकारक हो सकता है क्योंकि बच्चों को चश्मा बहुत जल्दी लग रहे है।पं. रमाकांत शर्मा ने कहा की ब्रह्मा कुमारीज़ सेवाकेंद्र पर अच्छे संस्कार दिए जाते हैं मैं आशा करता हूं कि आप सभी जीवन मे आत्मसात करेंगे। मोबाइल से दूरी बनाए रखें। ब्रह्माकुमारी वैशाली दीदी ने कहा की इस पांच दिवसीय कार्यक्रम में बच्चों को ध्यान और एकाग्रता के लिए जीवन में आध्यात्मिकता का होना बहुत आवश्यक है, हम भारत के आने वाली पीढ़ी को अच्छे संस्कार देने की छोटी सी पहल कर रहे हैं।मोनिका दीदी ने कहा कि हमें सबसे मीठा बोलना है सभी से प्यार से और अच्छे से व्यवहार करना है। हम भगवान की संतान हैं भगवान के गुण हमारे अंदर विद्यमान है सिर्फ उनको ध्यान और एकाग्रता से जागृत करना है जीवन में आध्यात्मिकता को बढ़ाना है जिससे हम जीवन को समझ पाएंगे बड़ों का आधार एवं सम्मान हमारा परम कर्तव्य है। शिष्टाचारी कर्तव्य परायण होकर रहें। कार्यक्रम के उपरांत ब्रह्मकुमारी बहनों ने अतिथियों को श्री कृष्ण की तस्वीर भेंट की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *