
मुरादाबाद। मंडी चौक स्थित ज़मज़म ज्वेलर्स का बुधवार को भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतिष्ठान के स्वामी गुलाम अहमद ने अतिथियों का स्वागत किया। उद्घाटन समारोह में मुफ्ती अय्यूब खान नईमी और नायब शहर इमाम मुफ्ती सैयद फहद अली ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया।
इसके बाद मुफ़्ती अय्यूब खान नईमी ने प्रतिष्ठान की तरक्की, कारोबार में बरकत और संचालक व उनके परिवार की खुशहाली के लिए दुआ कराई। ज़मज़म ज्वेलर्स में ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों और बजट को ध्यान में रखते हुए आभूषणों की विभिन्न रेंज उपलब्ध कराई गई है। प्रतिष्ठान की खासियत हल्के वजन में सोने के आभूषणों की आकर्षक वैरायटी भी है। ऐसे लोग जो सीमित बजट के चलते लंबे समय से सोने के आभूषण खरीदने का सपना देखते हैं, उनके लिए कम वजन में उपलब्ध डिजाइन एक विकल्प के रूप में पेश किए गए हैं। संचालक गुलाम अहमद के अनुसार, उद्देश्य यह है कि हर वर्ग के ग्राहक अपनी क्षमता के अनुसार पसंद के आभूषण खरीद सकें।
प्रतिष्ठान पर पारंपरिक डिजाइनों के साथ-साथ बदलते फैशन और ग्राहकों की पसंद के अनुरूप आधुनिक डिजाइन के आभूषण भी उपलब्ध हैं। सोने के साथ चांदी के आभूषणों की रेंज भी ग्राहकों के लिए रखी गई है।
संचालक गुलाम अहमद ने बताया कि गुणवत्ता, उचित मूल्य और ग्राहकों का भरोसा प्रतिष्ठान की प्राथमिकता है।
उद्घाटन समारोह में शहर के गणमान्य लोगों, व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर प्रतिष्ठान के संचालक को शुभकामनाएं दीं। समारोह में शादाब अली, नूर मौहम्मद, मोहम्मद सालिम, राहिल, मोहम्मद वाजिद, अब्दुल हब, अख्तर रसूल, दीपक अग्रवाल, ज़ैद, शकील अहमद, अब्दुल मोमिन, मोहम्मद शाज़ी, शाहबाज़ खाँ, मंज़ूर हुसैन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
प्रतिष्ठान के स्वामी गुलाम अहमद ने सभी अतिथियों और शुभचिंतकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ग्राहकों का विश्वास किसी भी कारोबार की सबसे बड़ी पूंजी है। ज़मज़म ज्वेलर्स के माध्यम से ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता, पसंद के डिजाइन और उनकी क्षमता के अनुरूप आभूषण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

