Uncategorized

युवा समागम पचोर में स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवाओं का आह्वान

Spread the love

युवा समागम पचोर में स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवाओं का आह्वान पचोर।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पचोर इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती के अवसर पर *राष्ट्रीय युवा दिवस* के उपलक्ष्य में **युवा समागम** कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक चेतना एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के जयघोष एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जिला ब्यावरा के माननीय जिला सह संघ चालक श्री सिद्धनाथ जी वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ताश्री अमन व्यास जी (राजगढ़ विभाग संयोजक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य) रहे। साथ ही मंच पर मध्यभारत प्रांत के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य श्री लक्की रुहेला जी** एवं पचोर नगर अध्यक्ष श्री जितेंद्र मकवाना जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि श्री सिद्धनाथ जी वर्मा ने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को युवाओं के लिए पथप्रदर्शक बताते हुए कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने युवाओं से चरित्र, सेवा और राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।मुख्य वक्ता श्री अमन व्यास जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद निरंतर छात्र हित, राष्ट्र हित और समाज हित में कार्य कर रही है। स्वामी विवेकानंद जी के विचार आज भी युवाओं को आत्मनिर्भर, संगठित एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित बनने की प्रेरणा देते हैं।कार्यक्रम में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य श्री लक्की रुहेला जी ने स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों एवं उपस्थित छात्र-छात्राओं का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया तथा अंत में नगर अध्यक्ष श्री जितेंद्र मकवाना जी ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समापन भारत माता की जय के उद्घोष के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *