Uncategorized

पचोर :अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान

Spread the love

सभी वरिष्ठजनों को सम्मान पट्टा पहनाकर, स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। पचोर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रिटायर्ड शिक्षक, वरिष्ठ नागरिक एवं वरिष्ठ महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम भ्राता शिवनारायण पालीवाल जी भ्राता बिहारी लाल रोहिल्ला सर भ्राता डॉक्टर बीके अग्रवाल जी भ्राता पुरुषोत्तम नामदेव जी भ्राता दामोदरदास जी गुप्ता भ्राता मदन लाल मालवीय भ्राता कन्हैयालाल वर्मा जी भ्राता हरि सिंह राजपूत सर भ्राता रामसेवक शिवहरे एवं मातृ शक्तियों उपस्थित रहे, ब्रह्माकुमारी वैशाली दीदी ने वरिष्ठजनों को संदेश देते हुए कहा कि जीवन के अनुभवों और संस्कारों को समाज की नई पीढ़ी तक पहुंचाना वरिष्ठजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सकारात्मक सोच, स्वस्थ जीवनशैली और आध्यात्मिक चिंतन को जीवन का आधार बनाने की बात कही।इस अवसर पर गिरिराज पाटीदार ने वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए अपने आशीर्वचन दिए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजन समाज के अनुभव और मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण स्रोत हैं। उनके अनुभवों से नई पीढ़ी को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।कार्यक्रम के दौरान रिटायर्ड शिक्षकों एवं वरिष्ठ नागरिकों के साथ वरिष्ठ महिलाओं का भी सम्मान किया गया। सभी वरिष्ठजनों को सम्मान पट्टा पहनाकर, स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। वही सतीश गुप्ता एवं मोनिका दीदी ने वरिष्ठ जनों के लिए सुंदर एवं मनमोहक गीत प्रस्तुत किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *