मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का सदस्य अभियान 2024 संपन्न
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का सदस्यता अभियान 2024 सम्पन्नपचौर पत्रकारों के हित में कार्य करने वाला प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का सदस्यता अभियान 2024 नगर के बस स्टैंड पर स्थित पत्रकार कार्यलय में किया सर्वप्रथम विद्या की देवी मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण किया एवं मा को नमन करके सभी उपस्थित पत्रकारों ने अपने सदस्यता फॉर्म भरे इस अवसर पर मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के पूर्व जिला महासचिव अजय साहू, ब्लॉक अध्यक्ष पंडित रमाकांत शर्मा,पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश राठोड़, नगर अध्यक्ष हरीश कुमार मुंदेरिया, संतोष अग्रवाल, शैलेन्द्र शर्मा,बंटी मुंदरिया, श्यामवीर यादव, अनिल यादव,दिलीप महेश्वरी आदि उपस्थित रहे,कुछ पत्रकारों का नगर में उपस्थित न होने के कारण,देरी से आकर अपना सदस्यता फॉर्म भरा,सभी सदस्यता फॉर्म नगर अध्यक्ष हरीश कुमार मुंदरिया के पास सुरक्षित जमा हैं
