
पचोर, 6 नवंबर 2026। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, परमात्म अनुभूति भवन पचोर में बीके वैशाली दीदी (सेवाकेंद्र प्रभारी) के मार्गदर्शन में दीपावली महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास, उमंग एवं आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पतंजलि पीठ के योगाचार्य सूरज गुप्ता, डॉ. बी.के. अग्रवाल एवं विद्युत मंडल सुपरवाइजर गिर्राज पाटीदार उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।इस अवसर पर बीके मोनिका दीदी ने दीपावली के पाँचों पर्वों धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, पड़वा एवं भाई दूज का बहुत ही सुंदर और प्रेरणादायी आध्यात्मिक रहस्य सुनाया। उन्होंने बताया कि धनतेरस हमें सच्ची आध्यात्मिक संपत्ति अर्थात ज्ञान और दिव्य गुणों का खजाना प्राप्त करने की प्रेरणा देता है। नरक चतुर्दशी बुराइयों एवं विकारों को समाप्त करने का संदेश देती है।

दीपावली आत्मा में ज्ञान का दीपक जलाकर जीवन को प्रकाशित करने का प्रतीक है। पड़वा नवीनता एवं श्रेष्ठ संकल्पों के साथ जीवन की नई शुरुआत करने की प्रेरणा देता है, वहीं भाई दूज आत्मिक प्रेम, पवित्रता और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने सभी को अपने अंतर्मन में ज्ञान और योग की ज्योति जलाकर सच्ची दीपावली मनाने का संदेश दिया।कार्यक्रम में लक्ष्मी-नारायण की मनमोहक झांकी सजाई गई, जिसकी सभी ने सराहना की। श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ लक्ष्मी-नारायण की आरती भी उतारी गई। पूरा वातावरण आध्यात्मिक उमंग और उत्साह से सराबोर रहा।अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संस्था द्वारा समाज में आध्यात्मिक जागृति, नैतिक मूल्यों एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। योगाचार्य सूरज गुप्ता ने योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डाला।अंत में बीके वैशाली दीदी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन आध्यात्मिक ज्ञान, सुख-शांति, प्रेम एवं पवित्रता का संदेश देते हुए दीपावली की शुभकामनाओं के साथ हुआ।
