Uncategorized

दिल्ली हत्याकांड के विरोध में देवास में फूटा खटीक समाज का आक्रोश, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Spread the love

कल निकलेगा कैंडल मार्च और होगी श्रद्धांजलि सभा समाज द्वारा मृतक तरुण खटीक की स्मृति में कल, 14 मार्च 2026 (शनिवार) को एक विशाल श्रद्धांजलि सभा और शांतिपूर्ण कैंडल मार्च का आयोजन किया जा रहा है। समय: शाम 6:00 बजे से ,स्थान: सयाजी द्वार, लालगेट

रिपोर्ट हरिश कुमार मुंदेरिया/स्टेट हेड मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश।दिल्ली के उत्तम नगर (विकास नगर) में होली के पर्व पर हुई 26 वर्षीय युवक तरुण खटीक की निर्मम हत्या को लेकर देवास के खटीक समाज में गहरा रोष व्याप्त है। शुक्रवार को 360 गोत्रीय हिन्दू खटीक समाज, जिला देवास के बैनर तले समाज के सदस्यों ने जिला कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा और पीड़ित परिवार के लिए न्याय की गुहार लगाई।प्रमुख माँगें और प्रशासन को चेतावनीज्ञापन में समाज ने दिल्ली की घटना को हृदयविदारक बताते हुए निम्नलिखित माँगें प्रमुखता से रखी हैं: * फास्ट ट्रैक कोर्ट: मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कर दोषियों को जल्द से जल्द मृत्युदंड की सजा दी जाए। * आर्थिक सहायता: मृतक के परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। * सुरक्षा: पीड़ित परिवार को तत्काल पूर्ण सुरक्षा मुहैया कराई जाए। * कठोर कानूनी कार्रवाई: आरोपियों पर हत्या (धारा 302) और SC/ST एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई हो। * सांप्रदायिक सौहार्द: घटना के पीछे के असामाजिक तत्वों की पहचान कर उन पर नकेल कसी जाए।, देवाससमाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *