
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष
पचोर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय परमात्मा अनुभूति भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रंगोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भजन एवं नृत्य किया तथा एक दूसरों को गुलाल लगाया। वही राधे कृष्ण की झांकी भी बनाई गई। जिसमें ब्रह्माकुमारी मोनिका दीदी महिलाओं को आध्यात्मिक संदेश देते हुए कहा कि आज के समय में नारियों को अपनी शक्तियों को जागृत करना बहुत आवश्यक है उन्हें आध्यात्मिकता की ओर बढ़ना चाहिए क्योंकि समाज में नकारात्मकता बढ़ती जा रही है जिसके कारण नैतिकता का पतन हो रहा है। जब माताएं आध्यात्मिक होगी तो अपनी शक्तियों को पहचानेगी और समाज को सकारात्मक दिशा देकर भारत को विश्व गुरु बनाने में अपना सच्चा योगदान दे सकेगी। वहीब्रह्माकुमारी वैशाली दीदी ने कहा कि नारियां जितना सकारात्मक चिंतन करेंगे उतना ही उनके घर का वातावरण शुद्ध और पवित्र होता जाएगा बच्चों को सशक्त बनाने में उनका ही हाथ होता है कहते हैं जैसा कर्म हम करेंगे हमें देखकर और करेंगे इसलिए घर में मिलजुल कर शुभचिंतक बने व्यर्थ और फालतू बातों में समय न गवाए। बच्चों को महापुरुषों जैसे शिष्टाचारी कर्तव्य परायण और साहसी बनाएं। कार्यक्रम के अंत में प्रसादी वितरण किया गया।

