Uncategorized

उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग तेज, ज़मीर अहमद खान के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

Spread the love

रिपोर्टर – रफीउल्लाह/ बेंगलुरु,कर्नाटक

बेंगलुरु।कर्नाटक सरकार के वरिष्ठ मंत्री एवं चामराजपेट विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक ज़मीर अहमद खान को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग को लेकर आज बड़ी संख्या में समर्थकों ने भव्य समर्थन रैली निकाली।रैली में शामिल कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने ज़मीर अहमद खान के पक्ष में जोरदार नारेबाजी करते हुए कहा कि उन्होंने लगातार जनता की सेवा की है और सभी वर्गों के हितों के लिए कार्य किया है। समर्थकों का कहना है कि उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, जनाधार और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए।रैली के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक हाथों में बैनर एवं झंडे लेकर शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने विश्वास जताया कि पार्टी नेतृत्व जनता की भावनाओं का सम्मान करेगा।स्थानीय लोगों ने भी ज़मीर अहमद खान को एक जनप्रिय नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *