पर्यावरण दिवस विशेष

रिपोर्ट:- हरीश कुमार मुंदेरिया,प्रदेश ब्यूरो चीफ मध्य प्रदेश
5 जून 2024,अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने कहीं स्थानों पर पौधारोपण किया।पचोर। अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में ब्रह्मा कुमारीज परिवार ने गणेशपुरा, रघुनाथपुरा एवं हनुमान मंदिर नेवज तट पर वृक्षारोपण किया गया।जिसमें दिलीप सिंह राजपूत उप निरीक्षक (पुलिस), गिरिराज पाटीदार कनिष्ठ यंत्री (ग्रामीण) बी .के. वैशाली दीदी बी .के. मोनिका दीदी उपस्थित रहे।ब्रह्माकुमारी वैशाली दीदी ने पर्यावरण दिवस पर ग्रामीणों को पेड़ पौधों के बारे में सही जानकारी देते हुए कहा कि इस सृष्टि का खेल तीन सत्ता से चलता है आत्मा सत्ता, परमात्मा सत्ता, और प्रकृति सत्ताआत्मा और शरीर के मिलन को जीवात्मा कहा गया है। शरीर का निर्माण प्रकृति के पांच तत्वों से होता है। मानवीय जीवन का अस्तित्व वृक्षों पर निर्भर है
मनुष्य को जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन तथा पानी की अति आवश्यकता है। हमारे वातावरण में प्राण वायु का स्तर सामान्य बना रहे, इसके लिए पेड़ पौधो का संरक्षण अति आवश्यक है। लगातार काटे जा रहे प्रत्येक पेड़ के कारण पर्यावरण के बिगड़ते संतुलन ने अनेक समस्याओं को जन्म दिया है। अंधाधुंध पेड़ों की कटाई के कारण बरसात एवं पर्यावरण का संतुलन बिगड़ता जा रहा है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़ पौधा लगाना बहुत जरूरी है, यहां हमारी संस्कृति का एक हिस्सा भी है हमारे देश में घरों के आंगन में तुलसी लगाने की पुरानी परंपरा रही है ऐसी संस्कृति को हमें फिर से जीवित रखना है।ब्रह्मकुमारी बहनों ने सभी से प्रतिज्ञा करवाई की कम से कम अपने जीवन में पांच पौधे अवश्य लगाएं।


