Uncategorized

विप्र सेना ने अशोक पंचोली को शाजापुर जिले का ‘जिला प्रवक्ता’ किया नियुक्त

Spread the love

शाजापुर/कालापीपल: ब्राह्मण समाज के प्रगतिशील संगठन ‘विप्र सेना मध्य प्रदेश’ के द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए श्री अशोक जी पंचोली (पिता श्री हरिनारायण जी पंचोली) को जिला प्रवक्ता, शाजापुर के पद पर मनोनीत किया गया है। अशोक पंचोली कालापीपल तहसील के खोखरा कला के निवासी हैं।संगठन की मजबूती के लिए अहम जिम्मेदारीविप्र सेना के प्रदेश अध्यक्ष पं. रोहित जी नागर द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में यह बताया गया कि अशोक पंचोली समाज के एक सक्रिय और यशस्वी व्यक्ति हैं। उनके व्यक्तित्व और सामाजिक कार्यों ने न केवल संस्था को लाभान्वित किया है, बल्कि समाज को गौरवान्वित भी किया है।संगठन को आशा है कि इस नई जिम्मेदारी के साथ अशोक पंचोली विप्र सेना के लिए सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे और न्याय प्रतिबद्धता, स्वाभिमान रक्षा एवं पीड़ित वर्ग को संरक्षण देने के संगठन के मुख्य उद्देश्यों को आगे बढ़ाएंगे।

बधाइयों का लगा तांताअशोक पंचोली की इस नियुक्ति पर विप्र सेना के राष्ट्रीय प्रमुख सुनील जी तिवारी, प्रदेश प्रभारी सुनील जी शर्मा सहित जिले के अन्य पदाधिकारियों और मित्रों ने हर्ष व्यक्त किया है। उनकी नियुक्ति से शाजापुर जिले के ब्राह्मण समाज और संगठन कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

रिर्पोट: हरीश कुमार मुंदेरिया/स्टेट हेड मध्य प्रदेश, मो.7223014910

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *