Uncategorized

मुरादाबाद: थाने में विकलांग से दुर्व्यवहार, दरोगा पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी से गुहार

Spread the love

मुरादाबाद। थाना मूंडापांडे क्षेत्र में जमीन खरीद का एक मामला विवादों में घिर गया है। पीड़ित विकलांग तालिब ने आरोप लगाया है कि ज़मीन का सौदा तय कर एक लाख रूपये बयाना लेने के बाद रुखसार अली व उसके पुत्र शावेज़ ने अतिरिक्त रकम की मांग की और बैनामा कराने की बात पर सौदा पूरा करने से मुकर गया। शिकायत करने पर थाने में मौजूद दरोगा ने भी उल्टा पीड़ित को धमका दिया। मामला एसएसपी तक पहुंचने के बाद अब जांच के आदेश जारी किए गए हैं।

ग्राम बिनावाली निवासी मोहम्मद तालिब ने एसएसपी सतपाल अंतिल को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसने ग्राम बेजौना जिला रामपुर निवासी रुखसार अली से जमीन खरीदने का सौदा किया था। सौदे के तहत बयाने के 1.90 लाख रुपये तालिब पहले ही अदा कर चुका है।

1 लाख रूपये और ले लिए

तालिब का आरोप है कि सौदा तय होने के बाद रुखसार अली और उसका पुत्र शावेज़ दबाव बनाकर उससे 1 लाख रुपये और वसूल चुके हैं।बैनामा कराने की बात पर रुखसार अली मुकर गयापीड़ित के अनुसार जब उसने नियमानुसार बैनामा करने को कहा तो रुखसार अली और शावेज़ सौदा पूरा करने से साफ मुकर गए और उल्टा और पैसे देने का दबाव डालने लगे।

थाने में दरोगा ने पीड़ित को ही धमकाया

तालिब ने बताया कि जब वह शिकायत लेकर थाना मूंडापांडे पहुंचा तो वहां तैनात दरोगा रमेश सक्सेना ने उसके साथ अभद्रता की और उसे ही धमकाकर चुप रहने को कहा।

एसएसपी से मिलकर की शिकायत, जांच के आदेश

थाने में हुई इस बदसलूकी से परेशान होकर तालिब सीधे एसएसपी मुरादाबाद सतपाल अंतिल के समक्ष पेश हुआ और पूरे प्रकरण की जानकारी दी। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच के आदेश दिए और पीड़ित को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *