Delhi National New Delhi Uncategorized नई दिल्ली विशेष

सांपला दूसरी बार राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन नियुक्त हुएराष्ट्रपति जी द्वारा जारी किए गए आदेश ।

Spread the love

सांपला दूसरी बार राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन नियुक्त हुए
राष्ट्रपति जी द्वारा जारी किए गए आदेश
विजय सांपला पंजाब के एक प्रमुख दलित चेहरा है
सांपला होशियारपुर से लोकसभा सांसद के साथ साथ केन्द्रीय मंत्री रहे

साक्षी कांकरिया/चंडीगढ़ अप्रैल 27

भारत के राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द जी द्वारा विजय सांपला को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष / चेयरमैन के नाते नियुक्त किया है | सांपला पंजाब के एक प्रमुख दलित चेहरा है जिने दूसरी बार चेयरमैन नियुक्त किया गया है |

जालंधर कैंट में स्थित गाँव सोफी पिंड के सरपंच के तौर पर 1998 में अपना राजनीतिक सफर शुरू करने वाले सांपला होशियारपुर से लोकसभा सांसद के साथ साथ केन्द्रीय मंत्री रह चुके हैं |

भाजपा का सफर सांपला ने 1998 में भाजपा के जालंधर छावनी मंडल के महामंत्री से शुरू करने के उपरांत 1999 में जालंधर कैंट में भाजपा मंडल के अध्यक्ष रहे | 2001 में विजय सांपला को पंजाब भाजपा कर अनुसूचित जाती मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया | 2002 में प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष, 2003 से 2007 प्रदेश महामंत्री, 2007 से 2011 एवं 2013 से 2014 प्रदेश उपाध्यक्ष और 2016 में पंजाब भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष रहे |

पंजाब सरकार में सांपला 2008 से 2012 पंजाब खादी बोर्ड के चेयरमैन और 2014 में पंजाब स्टेट फॉरेस्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन का चेयरमैन रहे |

सांपला ने महामहिम राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द जी जिनके और से मुझे नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया |

सांपला ने भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केन्द्रीय ग्रहमन्त्री अमित शाह जी का हार्दिक धन्यवाद करते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि उनकी आशा-इच्छा के पर पूरा उतरूँगा एवं पहली बार से भी जायदा मेहनत कर दायित्व निभाऊँगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *