
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव के तीसरे चरण में मुरादाबाद में मतदान 27 और 28 जनवरी 2026 को होगा। चुनाव नजदीक आते ही प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं के बीच अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में सदस्य पद के प्रत्याशी शिरीष मेहरोत्रा गुरुवार को मुरादाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने अधिवक्ताओं से समर्थन मांगा।एसपी गुप्ता सभा भवन स्थित एडवोकेट आसिफ अतीक के चेंबर पर आयोजित मुलाकात के दौरान अधिवक्ता नागेंद्र कुमार शर्मा को बैंड पहनाकर विधिवत अधिवक्ता परिवार में शामिल कराया गया।
कार्यक्रम के बाद शिरीष मेहरोत्रा ने मीडिया 18 से बातचीत की और कहा कि वे अधिवक्ता हितों के लिए प्रतिबद्ध हैं।कार्यक्रम में एडवोकेट आसिफ अतीक, एडवोकेट शहंशाह आलम, एडवोकेट असलम सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
