Uncategorized

पचोर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वाधान में पांच दिवसीय गीता प्रवचन का कार्यक्रम

Spread the love

रिपोर्ट:- विष्णू प्रसाद भिलाला/जिला ब्यूरो चीफ राजगढ मध्य प्रदेश

ग्राम सेमली धाकड़ में आयोजित किया गया। ग्राम में कलश यात्रा निकाली गई।जिसमें ब्र. कु. मधु दीदी ,पत्रकार बंधु , पुरुषोत्तम वैष्णव, संतोष अग्रवाल, माखन विजयवर्गीय, राजेश भारती, दिलीप कुशवाह, भगवान दास सोनी, दिलीप सिंह राजपूत , गिरिराज पाटीदार, रामेश्वर दांगी आदि ने दीप प्रज्वलन एवं महा आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।विश्व में सर्व मंगलकामना की प्रार्थना से गीता प्रवचन प्रारंभ किये गये।पांच दिवसीय गीता प्रवचन में प्रथम दिवसयोगशक्ति सुरेखा दीदी ने महाभारत का वृतांत सुनाते हुए कहा कि आज घर-घर में महाभारत हो रहा है, हर घर में दुर्योधन ,दुशासन,गांधारी, धृतराष्ट्र जैसे बहुत लोग मौजूद हैं। पांडव जैसे लोग बहुत कम है।

उन्होंने आगे कहा कि धन का दुरुपयोग करने वाला दुर्योधन होता है, दुष्ट आचरण करने वाला दुशासन है, पुत्र मोह के कारण बच्चों की गलतियों को छुपाना , गंधारी ,धृतराष्ट्र जैसे लोग समाज में मौजूद है।जो प्रीत बुद्धि है कम संसाधनों में भी खुश है परमात्मा की आज्ञा के अनुसार कर्म करने वाले लोग अपने को निमित्त समझकर जीवन जीने वाले लोग ऐसे समझदार लोगों को पांडव कहा गया है,कार्यक्रम में आसपास के गाव के लोगों ने भी अधिक से अधिक संख्या में पधारकर गीता प्रवचन का लाभ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *