Uncategorized

गौतम जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई , 9 बिंदुओं पर विचार विमर्श, सम्मान समारोह

Spread the love

रिर्पोट:हरिश कुमार मुंदेरिया

गौतम जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई पचोर श्रीमहर्षि गौतम समाज उत्थान समिती ने प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी शुक्रवार को बड़े शिवालय गार्डन पर सर्व प्रथम सामूहिक रूप से महर्षि गौतम भगवान की पूजन की, उसके बाद बच्चों के सांस्कृतिक प्रोग्राम, नीबू रेस, वन मिनट, नृत्य प्रस्तुति, सहित अन्य कार्यक्रम महिला मंडल समिति द्वारा सम्पन्न करवाए गए, इसके बाद सामाजिक विषयों पर आय व्यय प्रस्तुत करते हुए | 9 बिंदुओं पर विचार विमर्श कर सहमती देते हुए,मोहर लगाई गई,इसके बाद प्रतिभा सम्मान समारोह में 10वी 12 वी परीक्षा में 80%से टॉप रैंक वालो को समाज के वरिष्ठ नागरिकों ने प्रतिभा शाली छात्र छात्राओं और समाज के *चमकते* सितारों का सम्मान जैसे सी ए,एयर फोर्स सेवा, आर्मी,नेवी,पुलिस,चिकित्सा, वन विभाग,बेकिंग सेवा,शिक्षा विभाग, में चयन ओर रिटायर्ड हुए व्यक्तियों को, देश विदेश बड़े पदों पर सेवा दे रहे उनको भी सम्मानित किया गया, एवं समाज के कबड्डी खिलाडी श्री विनोद शर्मा के पुत्र गर्वित शर्मा को कबड्डी खेल प्रतियोगिता में प्रतिभा सम्मान जिनको मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव भोपाल में 50हजार रुपये के साथ प्रमाण पत्र से सम्मानित शुक्रवार को करेगे ऐसे का भी सम्मान समाज द्वारा किया गया,वही समाज के 65वर्षीय सिनियर वरिष्ठ नागरिक सम्मान किया गया, ओर उनके आशीर्वचन मार्गदर्शन लिए गये,इसी के अगले क्रम में समाज की विशेष प्रतिभा कोविड़ योद्धाओ में समाज के डॉक्टर अतुल भारद्वाज, डॉक्टर वैशाली शर्मा, ओर अनाउंसर ओर पत्रकार पंडित रमाकांत शर्मा ने अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों की जान बचाने में कोरोना कॉल में रात दिन एक कर समाज सेवा की, ओर ब्राह्मण समाज नाम गौरांवित किया, इनके इस समर्पित भाव के चलते इनको समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा शिल्ड प्रमाण पत्र, दुपट्टा से इनको सम्मानित किया, ओर उज्जवल भविष्य की कामना की|अध्यक्षीय कार्य के लिए मनीष पंडित को तृतीय वर्ष के लिये सर्व सम्मति से अध्यक्ष घोषित किया गया, ओर महिला मंडल के नए अध्यक्ष के रूप में सोना शैलेंद्र शर्मा सिसकॉम्म को सर्व सम्मति से महिला मंडल का अध्यक्ष मनोनित किया गया,अंत में एक साथ आरती कर सभी ने सहभोज किया,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *