
मुरादाबाद: थाना प्रभारी कटघर तेजवीर सिंह ने चार्ज संभालते ही अपने टीम के साथ पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
थाना प्रभारी ने कोतवाली कटघर का चार्ज संभालते ही अपने टीम के साथ पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया व थाना क्षेत्र में पढ़ने वाले पीतल नगरी डिपो का भी जायज़ा लिया।
शुक्रवार देर शाम नवागत थाना प्रभारी तेजवीर सिंह ने क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
कटघर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम निरीक्षक शगुफ्ता रिजवी, विभिन्न चौकी इंचार्ज व कॉन्स्टेबल के साथ संयुक्त मार्च कर नवागत थाना प्रभारी ने लोगों को पूर्ण सुरक्षा का आभास कराया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा के निर्देश पर थाना प्रभारी कोतवाली कटघर तेजवीर सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में मार्च किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों में उत्सुकता भी बनी रही। हर कोई कारण जानने को उत्सुक नजर आया। बाद में जब पता चला कि ये मार्च सुरक्षा को लेकर है। तब जाकर क्षेत्रवासियों में संतुष्टि दिखी।