Uncategorized

ग्राम सराली में 17 जून से होगा सप्तदिवसीय धार्मिक महोत्सव, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रहेंगे मुख्य अतिथि

Spread the love

रिपोर्ट: सुनील कुमार भिलाला/तहसील संवाददाता पचोर

पचोर/राजगढ़। ग्राम सराली तहसील पचोर, जिला राजगढ़ में 17 जून 2026 से 23 जून 2026 तक भव्य सप्तदिवसीय धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर श्री खेड़ापति हनुमान, महादेव परिवार एवं चामुंडा माता की प्राण प्रतिष्ठा के साथ 11 धूनी तपस्या का विशेष आयोजन होगा।महोत्सव में परम पूजनीय गुरुदेव श्री हरि गिरी जी महाराज (अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद महामंत्री) का सानिध्य प्राप्त होगा। वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे।आयोजन समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 17 जून को सुबह 8 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो पंचमुखी हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर तक पहुंचेगी। सात दिनों तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।23 जून 2026 को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है तथा बड़ी संख्या में धर्मप्रेमियों के शामिल होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *