
रिपोर्ट: सुनील कुमार भिलाला/ तहसील संवाददाता पचोर
उड़नखेड़ी और पचोर के बीच देव पिपलिया हाईवे पर ट्राले में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू देव पिपलिया/राजगढ़। आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर देव पिपलिया के समीप शनिवार को एक चलती ट्राला में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार ट्राला इंदौर की ओर से आ रहा था और उसमें विद्युत उपकरणों में उपयोग होने वाली केबल के बंडल भरे हुए थे।गर्मी के बढ़ते तापमान के बीच ट्राले में अचानक आग भड़क उठी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर अत्यधिक गर्मी और तकनीकी कारणों की आशंका जताई जा रही है। घटना के दौरान हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।फायर ब्रिगेड एवं स्थानीय प्रशासन की तत्परता से आग को फैलने से रोक लिया गया। घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, जबकि ट्राले में रखे केबल के बंडलों को नुकसान नहीं पहुंचा है। “
राजगढ़ जिले के देव पिपलिया के समीप आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्राले में अचानक आग लग गई। ट्राला इंदौर की ओर से आ रहा था और उसमें विद्युत केबल के बंडल भरे हुए थे। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया।”

