Uncategorized

जयस की बैठक संपन्न, समाज हित में लिए अहम फैसले

Spread the love

रिपोर्ट: रामेश्वर भिलाला, जिला ब्यूरो चीफ आगर

आगर मालवा: जिले के तहसील सोयतकलां ग्राम पंचायत लोहारिया में आज जयस की बैठक सम्पन्न हुईं जिसमें ये विगत दिनों से प्रयास कर रहे थे अगर अपनी समाज ऐसे ही एकजुट होकर रही तो आने वाले समय मे इनको मनोकामना पूर्ण होने वाली हैं और मंदसौर जिले के गाँव कालाकोट में जयस की महापंचायत रखी गई है जिसमें सभी को अपना अमूल्य समय देने का योगदान दिया व मुख्य अतिथि के रूप मे जयस जिलाध्यक्ष आगर सुनील ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रामेश्वर मंडलोई, उपाध्यक्ष पर्वत सिंह गुजरखेड़ी, विक्रमसिंह पचलाना, राधेश्याम सिया, कालुसिंह भड़भूंजी, सुनील, अनिल पढ़ाना, कोटा राजस्थान, एवं कालीतलाई झालावाड़ जिले से समाज जन एकत्रित हुए व कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई 1, समाज में फिजूल खर्चे पर रोक 2, शादी सम्मेलन में करनी चाहिए जिससे कम खर्चे में शादी हो जाए 3, नुक्ता बंद ,पगड़ी रस्म सिर्फ ससुराल पक्ष वाले के मान्य होंगे 4, और अगर कोई समाज का लड़का या लड़की पढाई करना चाहती हैं तो उनके माता पिता उनकी पढाई का खर्चा उठा नहीं पाते समाज जन उठाएगी ऐसे नियम बनाने का निर्णय लिया गया एवं आभार व्यक्त राधेश्याम मंडलोई लोहारिया वालों ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *