नव नियुक्त मुख्यमंत्री से की मुलाकात, भाजपा नेता दिखे उत्साह में

रिपोर्ट:-हरीश कुमार मुंदरिया
ब्यूरो चीफ़:- राजगढ़ मध्य प्रदेश
पचोर :- नगर के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने मध्यप्रदेश के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से सौजन्य मुलाक़ात कर उनको प्रदेश के उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें प्रदान की। उत्साह से लबरेज भाजपा नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव भी अवसर पर उत्साह से परिपूर्ण नजर आए तथा उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज जी की तरह मैं भी अपनी पूरी ऊर्जा मध्य प्रदेश के हित में लगा दूंगा तथा समर्पण की और परिश्रम की परिकाष्ठा करूंगा। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में पूर्व नगर भाजपा अध्यक्ष एवं भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कमल सक्सेना भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य मनीष मन्नू यादव पूर्व पार्षद मनीष कर्नल पूर्व अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष संदेश राजोरे भानु सक्सेना सचिन यादव सहित अन्य लोग शामिल थे!
