रिपोर्ट:- विष्णु प्रसाद भिलाला
तहसील ब्यूरो चीफ पचोर

पचोर दिनांक 25 दिसंबर 2023 को नगर के अयोध्यापुरी कॉलोनी वार्ड क्रमांक 3 में वार्ड क्रमांक 03,04,05,07,08,09,10 में 3 करोड़ 39 लाख 82 हजार रुपए की लागत से 10 विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन संपन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोडमल नागर सांसद राजगढ़ ,श्री ज्ञान सिंह जी गुर्जर जिला अध्यक्ष भाजपा, एवं अध्यक्षता श्री गौतम जी टेटवाल विधायक ने की, एवं नगर परिषद अध्यक्ष विकास करोड़िया, उपाध्यक्ष राम भरोसे यादव दादा, एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष पचोर विकास दीक्षित, वार्ड के पार्षद , एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे
वार्ड क्रमांक 03 अयोध्यापुरी कॉलोनी में सी सी रोड एवं नाली निर्माण 121.70 लाख
वार्ड 04 शिवधाम गेट से ए बी रोड नाली निर्माण 30.41 लाख
वार्ड 04 गांगाहोनी रोड पुलिया निर्माण 16.58 लाख
बार्ड 05 शास्त्री स्कूल के पीछे से विश्वनाथ कॉलोनी तक आर सी सी नाली निर्माण 24.22 लाख
बार्ड 07 विश्वकर्मा मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण 08.20 लाख
वार्ड 07 जाटव धर्मशाला एवं कुशवाह धर्मशाला के पास शोचालय निर्माण 09.80 लाख,
वार्ड 08 बलबटपूरा की गलियों में नाली निर्माण 33.63 लाख,
वार्ड 08 जगमोहन जाट के मकान से पनिया रोड पुलिया तक नाला निर्माण 55.73 लाख,
वार्ड क्रमांक 09 शुजालपुर नाका से गिट्टी मशीन तक नाली निर्माण 33.38 लाख,
वार्ड 10 बगीची हनुमान मंदिर सामुदायिक भवन परिसर में पेवर्स ब्लाक निर्माण 06.19 लाख,
कुल राशि 339.82 लाख