
श्रावण माह में महिला मंडल द्वारा निकाली गई कलश यात्रा
रिपोर्ट:- हरीश कुमार मुंदेरिया
ब्यूरो चीफ़:- राजगढ़ मध्य प्रदेश
पचोर = पवित्र एवं पुण्य तथा फलदाई माने जाने वाले सावन माह में नगर में रोज नए-नए धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं! इसी कड़ी में सोमवार को श्री विश्वनाथ महिला मंडल द्वारा बड़े स्तर पर कलश यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल हुई! कलश यात्रा का शुभारंभ व्यवस्था की स्थिति गायत्री मंदिर से हुआ यात्रा सर्विस रोड सांसद निवास टेंशन चौराहा सदर बाजार गांधी चौक होते हुए बड़े शिवालय पहुंची जहां पर भोलेनाथ पर जल अर्पण कर अभिषेक किया गया! यात्रा में सांसद रोडमल नागर सहित भाजपा कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी सहित गणमान्य नागरिक शामिल रहे जिनमे ज्योति पवार, तुलसा कुशवाह, रेखा कुशवाह, अनीता कुशवाह, सुनीता कुशवाह, शीला सेन, हेमा कुशवाह, संतोष वैष्णव, राधा वैष्णव, दुर्गेश पवार पायल कुशवाह, स्नेहा कुशवाह, भावना कुशवाह, गुन्नू पवार,आसिका कुशवाह, भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास दीक्षित परिषद अध्यक्ष विकास करोड़िया कांग्रेश नगर अध्यक्ष अमित बंसल भाजपा नेता मनीष मन्नू यादव पार्षद अमन मुदरिया समाजसेवी अजय विजय वर्गीय युवा मोर्चा जिला मंत्री सुनील यादव मंडल महामंत्री मोंटी कुशवाहा वरिष्ठ कांग्रेस नेता बनवारी मालवीय कैलाश राठौड़ सहित अनेक गणमान्य एवं सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल थी!