Uncategorized Crime Delhi Delhi & NCR Delhi police East Delhi स्थानीय

कार खड़ी करने के विवाद में चचेरे भाई की हत्या

Spread the love
कार खड़ी करने के विवाद में चचेरे भाई की हत्या
दीपक शर्मा/पूर्वी दिल्ली
मयूर विहार इलाके में घर के बाहर कार खड़ी करने के विवाद में एक युवक ने दोस्त के साथ मिलकर ताऊ के बेटे की पीट कर हत्या कर दी। आरोपियों ने शव को यमुना नदी में फेंक दिया। पुलिस ने वारदात के छह दिन बाद शब बरामद कर लिया। मृतक की शिनाख्त ओम कुमार डेढ़ा (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या में शामिल एक आरोपी कार्तिक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मृतक के चचेरे भाई की तलाश कर रही है। आरोपी की कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
ओम डेढ़ा परिवार के साथ दल्लूपुरा गांव में रहता था। वह नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करता था। पड़ोस में ओम के ताऊ सुंदर बेटे रवि और अन्य सदस्यों के साथ रहते हैं। दोनों परिवारों के बीच गाड़ी खड़ी करने को लेकर अकसर झगड़ा होता था। 23 नवंबर को ओम घर से लापता हो गया। काफी तलाश के बाद नहीं मिलने पर परिवार वालों ने मयूर विहार थाने में शिकायत की।
परिवार को पता चला कि ओम आखिरी बार कार्तिक के साथ गया था। पूछताछ करने पर उसने बताया कि रवि और ओम को मयूर विहार में छोड़ा था। रवि ने ओम से मिलने से इन्कार कर दिया। शक होने पर पुलिस ने कार्तिक को हिरासत में लिया। उसके बाद पुलिस को 28 नवंबर को ओम की हत्या का पता चला। 28 नवंबर को पुलिस ने ओम का शव ओखला बैराज से बरामद कर लिया।
पुलिस को जांच में पता चला कि कार्तिक कार चलाने की ट्रेनिंग देता है। 23 नवंबर को वह अपने साथ ओम को कार से वसुंधरा एन्क्लेव ले गया। उसने रवि को वहां बुला लिया। दोनों ने मिलकर ओम को शराब पिलाई।
इसके बाद वह उसे मयूर विहार में यमुना खादर में ले गए। वहां उसकी पिटाई कर दी। अधमरा होने पर उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को नदी में फेंक दिया। साथ ही उसने अपनी कार को भी नदी में गिरा दिया।◆◆◆

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *