Political Politics Social State's Uncategorized धर्मार्थ राज्य राष्ट्रीय विशेष स्थानीय

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा को मिली दो बड़ी उपलब्धियां!

Spread the love

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा को मिली दो बड़ी उपलब्धियां
संगठन में शक्ति है
सभी पदाधिकारियों को बधाई ।
अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के द्वारा 14 -05-2023 को सागर संभाग में संभागीय सम्मेलन का आयोजन किया गया था , इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दो बड़ी घोषणाएं की थी
1-मध्य प्रदेश कुशवाहा कल्याण बोर्ड के गठन की घोषणा
2-लव-कुश मंदिर एवं भवन निर्माण हेतु सागर संभाग में 10 करोड़ की राशि की घोषणा ।
इस कार्यक्रम के पश्चात आभार स्वरूप दिनांक 31 जुलाई 2023 को भोपाल में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के द्वारा कुशवाहा महाकुंभ का आयोजन किया गया इस महाकुंभ में मुख्य अतिथि शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा लव कुश मंदिर एवं भवन निर्माण हेतु 10 करोड़ की राशि स्वीकृत का पत्र अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के पदाधिकारीयों को प्रदान किया गया।
संगठन में शक्ति होती है। यह हम सभी के संगठित होने का परिणाम है कि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा को यह उपलब्धि प्राप्त हुई है । मध्य प्रदेश कुशवाहा कल्याण बोर्ड में अध्यक्ष एवं सदस्य हेतु हजारों कुशवाहा बंधुओ ने अपने बायोडाटा प्रेषित किये ।
अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की तरफ से सर्वसम्मति से महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री नारायण सिंह कुशवाहा का नाम बोर्ड के अध्यक्ष पद के लिए सभी ने बढ़ाया जिस पर अंतिम मुहर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने लगाई ।
अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के लिए यह एक बड़े गर्व की बात है सागर संभाग में 10 करोड़ की राशि से अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा का भवन एवं लवकुश मंदिर का निर्माण होने जा रहा है एवं बोर्ड के अध्यक्ष अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा बनाए गए हैं। बोर्ड के अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा नहीं बने हैं बल्कि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा का प्रत्येक पदाधिकारी एवं सदस्य बोर्ड का अध्यक्ष बना है यह हमारी अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की बड़ी जीत है । आलोचक कितनी ही आलोचना करें भारतीय कुशवाहा महासभा अपने उद्देश्य कभी नहीं भटकेगी कुशवाहा समाज के कल्याण हेतु हमेशा कार्य करती रहेगी ।
◆◆◆

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *