Uncategorized State's

75 वीं आजादी अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर… परियोजना के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ब्रम्हाकुमारी सेवा केंद्र पर मनाया गया

Spread the love

75 वीं आजादी अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर… परियोजना के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ब्रम्हाकुमारी सेवा केंद्र पर मनाया गया
हरीश कुमार मुदेरिया/मध्य प्रदेश

पचोर।कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन से किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में मंजू गुप्ता शा. कन्या उच्च. माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य , रजनी राठौर आंगनवाड़ी सुपरवाइजर, डॉ .द्वारिका सिरोलिया, गौरी भिलाला उप निरीक्षक पुलिस विभाग, नीलम सक्सेना जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष उपस्थित हुए।
रजनी राठौर ने सभी महिलाओ को हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा कविता सुनाई।
मंजू गुप्ता ने नारियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया ।नारियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है,आज के समय में महिलाएं पुरुष से कम नहीं है, जो चाहे वह कर सकती हैं। बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए महिलाओं से निवेदन किया है कि अपनी लड़कियों को अच्छे संस्कार दे उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें, नन्ही मुन्नी बालिकाओं को सही दिशा देनी होगी, सही मार्ग पर ले जाने के लिए अच्छी शिक्षा देनी होगी, ताकि हमारे देश का नाम रोशन कर सके, देश के लिए समर्पित हो सके।
ब्रह्माकुमारी मधु बहन ने ब्रह्माकुमारी संस्था का परिचय देते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्था को कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सन् 1936 से ईश्वरीय मार्गदर्शन के अनुसार इसका कार्यभार महिलाओं के हाथ में है ।ब्रह्मा कुमारीज की बहने सहज राजयोग और आध्यात्मिक शिक्षा से नए विश्व का नव निर्माण करने के कार्य में हमेशा अग्रसर है, चारों तरफ आज अशांति, दुख तकलीफे और तनाव बढ़ता जा रहा है ,उसमें ब्रह्मा कुमारीज संस्थान में जो राजयोग ध्यान सिखाया जाता है वो आज के समय के लिए बहुत जरूरी है । संस्था के 150 देशों में 8000 से अधिक सेवाकेंद्र जिसका संचालन माताएं बहने ही करती है। जिसमें आध्यात्मिक ज्ञान, नैतिक मूल्यों की शिक्षा एवं राजयोग ध्यान निशुल्क दिया जाता है। जो सभी धर्मों के लिए है ।
कार्यक्रम मे नन्ही मुन्नी बालिकाओं द्वारा नृत्य प्रस्तुत किए गए ,तथा महिलाओं के लिए मनोरंजन गेम का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन एवं आभार ब्रह्माकुमारी वैशाली दीदी के द्वारा किया गया।
◆◆◆

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *