VIT भोपाल में भोजन व पेयजल की समस्या पर छात्रों का विरोध, प्रशासन पर धमकाने के आरोप,भोपाल/राजगढ़।** VIT भोपाल में निम्न-स्तरीय भोजन एवं खराब पेयजल को लेकर बीती रात छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि मेस और हॉस्टल में लंबे समय से मिल रहा भोजन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सिद्ध हो रहा है। कई छात्रों में जॉन्डिस के लक्षण देखे गए हैं, जबकि गंभीर स्थिति में छात्रों की जान जोखिम में होने की खबरों ने माहौल और अधिक तनावपूर्ण बना दिया है।प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने आरोप लगाया कि उनकी समस्याओं को उठाने पर संस्थान के प्रशासन ने उन्हें धमकाया तथा विरोध को दबाने के लिए अचानक विश्वविद्यालय में अवकाश घोषित कर दिया। छात्रों ने इसे गैर-जिम्मेदाराना और मुद्दे से ध्यान हटाने का प्रयास बताया है।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के राजगढ़ विभाग संयोजक अमन व्यास ने कहा कि यह मामला अत्यंत गंभीर है और प्रशासन छात्रों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल संवेदनशील नहीं दिखाई देता।इसी मुद्दे पर ABVP राजगढ़ जिला संयोजक श्री शुभम शर्मा ने भी कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि VIT प्रशासन की लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। छात्रों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। हम मांग करते हैं कि सरकार तत्काल हस्तक्षेप कर उच्चस्तरीय जांच कराए और जरूरत पड़ने पर विश्वविद्यालय को अस्थायी रूप से बंद किया जाए।”*विवाद के चलते आज राजगढ़ जिले की ABVP की सभी इकाइयों द्वारा VIT प्रशासन का पुतला दहनकिया जा रहा है। छात्रों और अभिभावकों में बढ़ती नाराज़गी के बीच अब सबकी निगाहें सरकार और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।जिसमें राजगढ़ जिला SFS प्रमुख लक्की जी रूहेला नगर मंत्री महेंद्र सिंह रुहेला नगर उपाध्यक्ष रामभरोस रूहेला सागर मालवीय आदि कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राए उपस्थित हुए

